MuhurtaNow
Draft, pending review. Not yet listed publicly.

Rahim Dohas

Rahim · Traditional devotional text

Verses 101–150

101

नहिं रहीम कछु रूप गुन, नहिं मृगया अनुराग। देसी स्वान जो राखिए, भ्रमत भूख ही लाग॥१०१॥

102

नात नेह दूरी भलो, लो रहीम जिय जानि। निकट निरादर होत है, ज्यों गड़ही को पानि॥१०२॥

103

नाद रीझि तन देत मृग, नर धन हेत समेत। ते रहीम पसु ते अधिक, रीझेहु कछू न देत॥१०३॥

104

निज कर क्रिया रहीम कहि, सुधि भावी के हाथ। पाँसे अपने हाथ में, दाँव न अपने हाथ॥

105

नैन सलोने अधर मधु, कहु रहीम घटि कौन। मीठो भावै लौन पर, अरु मीठे पर लौन॥१०५॥

106

पन्नग-बेलि पतिब्रता, रति-सम सुनहु सुजान। हिम रहीम बेली दही, सत योजन दहियान॥१०६॥

107

परि रहिबो मरिबो भलो, सहिबो कठिन कलेस। बामन ह्वै बलिको छल्यो, भलो दियो उपदेस॥१०७॥

108

पसरि पत्र झपहिं पितहिं, सकुचि देत ससि सीत। कहु रहीम कुल कमल को, को बैरी को मीत॥१०८॥

109

पात-पात को सींचिबो, बरी-बरी को लौन। रहिमन ऐसी बुद्धि ते, काज सरैगो कौन॥१०९॥

110

पाँच रूप पाण्डव भए, रथ-बाहक नलराज। दुरदिन परे रहीम कहि, बड़ेन किए घटि काज॥११०॥

111

पीतम छबि नैनन बसी, पर छबि कहाँ समाय। भरी सराँय रहीम लखि, आपु पथिक फिरिजाय॥१११॥

112

पूरुष पूजैं द्यौहरा, तिय पूजैं रघुनाथ। कहु रहीम कैसे बने, भैंस-बैल को साथ॥११२॥

113

बड़ माया को दोष यह, जो कबहूँ घटि जाइ। तौ रहीम मरिबो भलो, दुख सहि जियै बलाइ॥११३॥

114

बड़े पेट के भरन को, है रहीम दुख बाढ़ि। याते हाथी हहरि कै, दियो दाँत द्वै काढ़ि॥११४॥

115

बड़े दीन को दुख सुने, लेत दया उर आनि। हरि हाथी सों कब हुती, कहु रहीम पहिचानि॥११५॥

116

बड़े बड़ाई ना तजैं, लघु रहीम इतराय। राय करौंदा होत है, कटहर होत न राय॥

117

बड़े बड़ाई ना करैं, बड़े न बोलैं बोल। रहिमन हीरा कब कहैं, लाख टका है मोल॥

118

बढ़त रहीम धनाढ्य धन, धनै धनी के जाइ। घटै-बढ़ै वाको कहा, भीख माँगि जो खाइ॥११८॥

119

बरु रहीम कानन बसिय, असन करिय फल तोय। बंधु-मध्य गति दीन ह्वै, बसिबो उचित न होय॥११९॥

120

बसि कुसंग चाहत कुसल, यह रहीम अपसोस। महिमा घटी समुद्र की, रावन बसे परोस॥

121

बाँकी चितवनि चित गड़ी, सूधी तौ कछु धीम। गरमी ते बढ़ि होत दुख, काढ़ि न कढ़त रहीम॥१२१॥

122

बिगरी बात बनै नहीं, लाख करौ किन कोइ। रहिमन बिगरे दूध के, मथे न माखन होइ॥

123

बिपति भए धन ना रहै, होइ जो लाख करोर। नभ-तारे छिपि जात हैं, जिमि रहीम भे भोर॥१२३॥

124

बिरह रूप घन तम भयो, अवधि आस उद्यौत। ज्यों रहीम भादौं निसा, चमकि जात खद्यौत॥१२४॥

125

भजौं तो काको मैं भजौं, तजौं तो काको आन। भजन-तजन ते बिलग ह्वै, तेहिं रहीम तू जान॥१२५॥

126

भली भई धरते छुट्यो, हँस्यो सीस परि खेत। काके-काके नवत हम, अपन पेट के हेत॥१२६॥

127

भावी ऐसी प्रबल है, लो रहीम यह जानि। भावी काहू ना दही, दही एक भगवान॥१२७॥

128

भावी या उनमान की, पाण्डव बनहि रहीम। यदपि गौरि सुनि बाँझ है, डरु है संभु अजीम॥१२८॥

129

भीति गिरी पाषान की, अररानी वहि ठाम। अब रहीम धोखो भयो, को लागै केहि काम॥१२९॥

130

भूप गनत लघु गुनिन को, गुनी गनत लघु भूप। रहिमन नभ तैं भूमि लौं, लखौ तो एकै रूप॥१३०॥

131

मथत-मथत माखन रहै, दही-मही बिलगाइ। रहिमन सोई मीत है, भीर परे ठहराइ॥

132

मन-सों कहाँ रहीम प्रभु, दृग-सों कहाँ देवान। दृग देखैं जेहि आदरैं, मन तेहि हाथ बिकान॥१३२॥

133

मनसिज माली की उपज, कही रहीम न जाइ। फूल स्याम के उर लगे, फल स्यामा उर आइ॥१३३॥

134

मन्दन के मारेहु गए, औगुन गनि न सिराहिं। ज्यों रहीम बाधहुँ बँधे, मरहा ह्वै अधिकाहिं॥१३४॥

135

महिं नभ सर पंजर कियो, रहिमन बल अवसेष। सो अरजुन बैराट घर, रहे नारि के भेष॥१३५॥

136

माँगे घटत रहीम पद, कितो करो बढ़ि काम। तीनि पैग बसुधा करी, तऊ बावनै नाम॥१३६॥

137

माँगे मुकुरि न को गयो, केहि न त्यागियो साथ। माँगन आगे सुख लह्यो, ते रहीम रघुनाथ॥१३७॥

138

मानसरोवर ही मिलै, हंसनि मुकता भोग। सफरिन भरे रहीम सर, बिपुल बलाकनि जोग॥१३८॥

139

मान सहित बिष खायकै, संभु भये जगदीस। बिन आदर अमृत पियो, राहु कटायो सीस॥१३९॥

140

माह मास लहि टेसुवा, मीन परे थल भौंर। त्यों रहीम जग जानिए, छुटे आपनौ ठौर॥१४०॥

141

मुकता करै कपूर करि, चातक जीवन जोय। ये तो बड़ो रहीम जल, ब्याल बदन बिष होय॥१४१॥

142

मूढ़-मण्डली मैं सुजन, ठहरत नाहिं बिसेखि। स्याम कचन मैं स्वेत ज्यों, दूरि कीजियत देखि॥१४२॥

143

यह रहीम निज संग लै, जनमत जगत न कोइ। बैर प्रीति अभ्यास जस, होत-होत ही होइ॥१४३॥

144

यह न रहीम सराहिए, लेन-देन की प्रीति। प्रानन बाजी राखिए, हारि होइ कै जीति॥

145

यह रहीम मानै नहीं, दिलते नवा जो होइ। चिन्ता जोर कमान के, नए ते औगुन होइ॥

146

जद्यपि अवनि अनेक हैं, तोयवन्त सर ताल। रहिमन एकै मानसर, मनसा करत मराल॥१४६॥

147

याते जान्यो मन भयो, जरि बरि भस्म बनाइ। रहिमन जाहि लगाइए, सो रूखो ह्वै जाइ॥१४७॥

148

ये रहीम फीके दुवौ, महा जानि सन्तापु। ज्यों तिय आपन कुच गहै, आपु बड़ाई आपु॥१४८॥

149

ये रहीम दर-दर फिरैं, माँगि मधुकरी खाहिं। यारौ यारी छोड़ि दो, अब रहीम वे नाहिं॥१४९॥

150

यों रहीम सुख होत है, बढ़त देखि निज गोत। ज्यों बड़री अँखियाँ निरखि, आँखिन को सुख होत॥१५०॥

About Rahim Dohas

Rahim ke Dohe are couplets in Hindi (Braj and Awadhi) by Abdul Rahim Khan-i-Khana, a poet, general and minister at the court of the Mughal emperor Akbar. In short, vivid lines, usually addressed to himself as "Rahiman", he teaches about love, friendship, humility, patience and devotion. One couplet asks why one would leave the Lord who nourishes even the rootless amar bel creeper and go searching elsewhere; another says that the small-minded are like the buckets of a water-wheel, facing you when empty and turning their backs when full.

Written by: Abdul Rahim Khan-i-Khana (1556 to 1627)

When to chant: In daily reading, in Hindi classrooms, and in talks on wisdom and conduct.

Did you know?

  • Abdul Rahim Khan-i-Khana (1556 to 1627), son of Bairam Khan, was one of the "nine jewels" (navaratna) of Akbar's court.
  • His couplet "Rahiman dhaga prem ka, mat todo chatkay" about the thread of love is among the most quoted lines in Hindi.

Frequently asked questions

Who was Rahim?

Abdul Rahim Khan-i-Khana, a poet at Akbar's court.

What is a doha?

A rhyming couplet, a common form of Hindi poetry.

What do his dohas teach?

Love, friendship, humility, patience and devotion.

Offered for worship and study, not as prediction. Non-commercial.