MuhurtaNow
Draft, pending review. Not yet listed publicly.

Rahim Dohas

Rahim · പരമ്പരാഗത ഭക്തിഗ്രന്ഥം

Verses 1–50

1

अमर बेलि बिन मूल की, प्रति-पालत है ताहि। रहिमन ऐसे प्रभुहिं तजि, खोजत फिरिए काहि॥१॥

2

अधम बचन तैं को फल्यो, बैठि तार की छाहिं। रहिमन काम न आवहीं, जे नीरस जग माहिं॥२॥

3

अनुचित-उचित रहीम लघु, करहिं बड़ेन के जोर। ज्यों ससि के संयोग तैं, पचवत आगि चकोर॥३॥

4

अनुचित बचन न मानिए, यदपि गुराइस गाढ़ि। है रहीम रघुनाथ तैं, सुजस भरत को बाढ़ि॥४॥

5

अब रहीम मुसकिल परी, गाढ़े दोऊ काम। साँचे तैं तो जग नहीं, झूठे मिलैं न राम॥५॥

6

अमी पियावत मान बिन, रहिमन मोहिं न सुहाइ। प्रेम सहित मरिबो भलो, जो बिष देइ बुलाइ॥६॥

7

अमृत ऐसे बचन में, रहिमन रिस की गाँस। जैसे मिसिरिहु में मिली, निरस बाँस की फाँस॥७॥

8

अरज-गरज मानैं नहीं, रहिमन ये जन चारि। रिनियाँ राजा माँगता, काम-आतुरी नारि॥८॥

9

असमय परे रहीम कहि, माँगिजात तजि लाज। ज्यों लछिमन माँगन गए, पाराशर के नाज॥९॥

10

आए राम रहीम सब, किए मुनिन को भेष। जब जापै बिपदा परै, सो जावै परदेश॥१०॥

11

आवत काम रहीम है, गाढ़े बन्धु सनेह। जीरन पेड़हिं के भए, राखत बरहि बरोह॥११॥

12

आप न काहू काम के, डार पात फल मूर। औरन को रोकत फिरैं, रहिमन कूर बबूर॥१२॥

13

उरग तुरँग नारी नृपति, नीच जाति हथियार। रहिमन इन्है सँभारिए, पलटत लगै न बार॥१३॥

14

ऊगत जाही भाँति सों, अथवत ताही काँति। त्यों रहीम सुख-दुख सबै, बढ़त एक ही भाँति॥१४॥

15

ओछे काम बड़े करैं, तौ न बड़ाई होइ। ज्यों रहीम हनुमन्त को, गिरिधर कहै न कोइ॥१५॥

16

अंडन बौड़ रहीम कहि, देखि सचिक्कन पान। हस्ती धक्का कुल्हड़िन, सहैं ते तरुवर आन॥१६॥

17

अंजन दीन्हे किरकिरी, सुरमा दियो न जाय। जिन आँखिनसों हरिलख्यो, रहिमन बलि-बलि जाय॥१७॥

18

कदली सीप भुजंग मुख, स्वाति एक गुन तीन। जैसी संगति बैठिए, तैसोई फल दीन॥१८॥

19

कमला थिर न रहीम कहि, यह जानत सब कोय। पुरुष पुरातन की बधू, क्यों न चंचला होय॥१९॥

20

कमला थिर न रहीम कहि, लखत अधम जे कोय। प्रभु की सो अपनी कहै, क्यों न फजीहत होय॥२०॥

21

करत निपुनई गुन बिना, रहिमन गुनी हजूर। मानौं टेरत बिटप चढ़ि, यहि समान हम कूर॥२१॥

22

करम-हीन रहिमन लखौ, धँसो बड़े घर चोर। चिन्तत ही बड़ लाभ कों, जागत ह्वैगो भोर॥२२॥

23

कहि रहीम इक दीपतैं, प्रगट सबै द्युति होइ। तनु-सनेह कैले दुरै, दृग-दीपक जरु दोह॥२३॥

24

कहि रहीम धन बढ़ि घटै, जात धनिन की बात। घटै-बढ़ै उनको कहा, घास बेंचि जे खात॥२४॥

25

कहि रहीम या जगत में, प्रीति गई है टेरि। रहि रहीम नर नीच में, स्वारथ-स्वारथ हेरि॥२५॥

26

कहि रहीम सम्पति सगे, बनत बहुत बहु रीति। बिपति कसौटी जे कसे, तेई साँचे मीत॥

27

कहु रहीम कैसे बनै, बेर-केर को संग। वे डोलत रस आपने, उनके फाटत अंग॥२७॥

28

कहु रहीम केतिक रही, केती गई बिहाइ। माया ममता मोह परि, अन्त चले पछिताइ॥२८॥

29

कहु रहीम उत जायकै, गिरिधारी सों टेरि। राधे दृग-जल-झरन ते, अब ब्रज बूड़त फेरि॥२९॥

30

कहु रहीम कैसे बनै, अनहोनी ह्वै जाइ। मिला रहै औ ना मिलै, तासों कहा बसाइ॥३०॥

31

कागद को-सो पूतरा, सहजहिं में घुलि जाय। रहिमन यह अचरज लखौ, सोऊ खैंचत बाय॥३१॥

32

काज परे कछु और है, काज सरे कछु और। रहिमन भाँवर के भए, नदी सिरावत मौर॥३२॥

33

काम कछू आवै नहीं, मोल रहीम न लेइ। बाजू टूटे बाज को, साहब चारा देह॥३३॥

34

काह कामरी पामरी, जाड़ु गए ते काज। रहिमन भूख बुझाइए, कैसो मिलै अनाज॥३४॥

35

काह करब बैकुंठ लै, कलपबृच्छ की छाँह। रहिमन ढाक सुहावनी, जो गल पीतम-बाँह॥३५॥

36

कुटिलन संग रहीम कहि, साधू बचते नाहिं। ज्यों नैना सैना करहिं, उरज उमेठे जाहिं॥३६॥

37

कोउ रहीम जनि काहु के, द्वार गए पछिताय। सम्पति के सब जात हैं, बिपति सबै लै जाय॥३७॥

38

कौन बड़ाई जलधि मिलि, गंग नाम भो धीम।। काकी महिमा नहिं घटी, पर घर गए रहीम॥३८॥

39

खर्चु बढ़ो रोजी घटी, नृपति निठुर मन कीन। रहिमन वे नर का करैं, ज्यों थोरे जल मीन॥३९॥

40

खीरा सिर तें काटिए, मलिए लोन लगाइ। रहिमन करुए मुखन को, चहियत यही सजाइ॥४०॥

41

खैर खून खाँसी खुसी, बैर प्रीति मद पान। रहिमन दाबे ना दबैं, जानत सकल जहान॥४१॥

42

खैंचि चढ़नि ढीली ढरनि, कहहु कौन यह प्रीति। आजु काल्हि मोहन गही, बंस-दिया की रीति॥४२॥

43

गगन चढ़ै फिर क्यों तिरै, रहिमन बहरी बाज। फेरि आइ बंधन परै, पेट अधम के काज॥४३॥

44

गरज आपनी आप सों, कही रहीम न जाइ। जैसे कुल की कुल-बधू, पर घर जात लजाइ॥४४॥

45

गहि सरनागत राम की, भवसागर की नाव। रहिमन जगत-उधार कर, और न कछू उपाव॥४५॥

46

गुन ते लेत रहीम जन, सलिल कूप ते काढ़ि। कूपहुँ ते कहुँ होत हैं, मन काहू के बाढ़ि॥४६॥

47

गुरुता फबै रहीम कहि, फबि आई है जाहि। उर पर कुच नीके लगैं, अनत बतौरी आहि॥४७॥

48

चढ़िबो मैन-तुरंग पर, चलिबो पावक माँहिं। प्रेम-पंथ ऐसो कठिन, सब कोउ निबहत नाहि॥४८॥

49

चरन छुए मस्तक छुए, तऊ न छाँड़त पानि। हियौ छुवत प्रभु छोंड़ि दै, कहु रहीम का जानि॥४९॥

50

चारा प्यारा जगत में, छाला हित कर लेइ। ज्यों रहीम आटा लगै, त्यों मृदंग सुरु देइ॥५०॥

Rahim Dohas - ഒരു പരിചയം

Rahim ke Dohe are couplets in Hindi (Braj and Awadhi) by Abdul Rahim Khan-i-Khana, a poet, general and minister at the court of the Mughal emperor Akbar. In short, vivid lines, usually addressed to himself as "Rahiman", he teaches about love, friendship, humility, patience and devotion. One couplet asks why one would leave the Lord who nourishes even the rootless amar bel creeper and go searching elsewhere; another says that the small-minded are like the buckets of a water-wheel, facing you when empty and turning their backs when full.

രചയിതാവ്: Abdul Rahim Khan-i-Khana (1556 to 1627)

എപ്പോൾ ജപിക്കാം: In daily reading, in Hindi classrooms, and in talks on wisdom and conduct.

നിങ്ങൾക്കറിയാമോ?

  • Abdul Rahim Khan-i-Khana (1556 to 1627), son of Bairam Khan, was one of the "nine jewels" (navaratna) of Akbar's court.
  • His couplet "Rahiman dhaga prem ka, mat todo chatkay" about the thread of love is among the most quoted lines in Hindi.

പതിവ് ചോദ്യങ്ങൾ

Who was Rahim?

Abdul Rahim Khan-i-Khana, a poet at Akbar's court.

What is a doha?

A rhyming couplet, a common form of Hindi poetry.

What do his dohas teach?

Love, friendship, humility, patience and devotion.

ആരാധനയ്ക്കും പഠനത്തിനുമായി നൽകുന്നു, പ്രവചനമായല്ല. വാണിജ്യേതരം.

കൂടുതൽ ഭക്തിഗ്രന്ഥങ്ങൾ