Kabir Dohas
Kabir · பாரம்பரிய பக்தி நூல்
Verses 101–150
101
हदे छाँडि बेहदि गया,हुआ निरंतर बास। केवल ज फूल्या फूल बिन,को निरपै निज दास॥५॥
102
अंतरि कवल प्रक्रासिया, ब्रहा तहाँ होइ। मन भवरा तहां लुबाधिया, जांरौगा जन कोइ॥ ७ ॥
103
सायर नाही सीप बिन, स्वांति ब्ँद भी नांहि। कबीर मोती नीपजैं सुन्नि सिपर गढ मांहि॥ ८ ॥
104
घट मांहैं औघट लह्या, औघट माहैं घाट। कहि कबीर परचा भया, गुरू दिखाई बाट॥ ९ ॥
105
सूर समांणां च्ंद् में दहूं किया घर एक। मनफा च्य्ंता तय भया, पछू पूरवला लेख॥ १० ॥
106
प्यंजर प्रेम प्रकासिया, अंतरि भया उजास। मुख कस्तूरी महमहीं, बाँणी फूटी वास॥१४॥
107
मन लागा उन मन्न सौं, गगन पहुँचा जाइ। देख्या चंद बिहूँणां, चांदिणाँ, तहाँ अलख निरंजन राइ॥१५॥
108
मन लागाउन उन मन सौ, उन मन मनहिं विलग। लूँण बिलगा पाणियाँ, पांणीं लूँ बिलग॥१६॥
109
भली भई जु मैं पड्या, गई दशा सय भूलि । पाला गलि पांणी भया, दुलि मिलिया उस कृति॥१८॥
110
सुरति सुमांण निरति मैं,श्रजपा मांहै जाप। लेख समांण अलेख मै,यू आपा मांहे आप॥ २३ ॥
111
आया था संसार में, देषरग कौं बहु रूप। कहै कबीरा संत हौ, पढ़ि गया नजरि अनुप ॥ २४ ॥
112
अंक भरे भरि भेटिया, मन में नाहीं धीर। कहै कबीर ते क्यू मिले,जब लग दोइ सरीर॥ २५ ॥
113
सचुपाया सुख ऊपना, अरु दिल दरिया पूरि। सकल पाप सड़जैं गये, जब जाई मिल्या हजूरि॥ २६ ॥
114
धरती गगन पवन नहीं होता, नहीं तोया, नहीं तारा। तब हरि हरि के जन होते, कहै कबीर विचार॥११४॥
115
थिति पाई मन थिर भया, सतगुरु करी सहाइ। अनिन कथा तनि आचरी, हिरदै त्रिभुवन राइ॥२६॥
116
हरि संगति सीतल भया, मिटी मोह की ताप। निस बासुरि सुख निध्य लह्या, जब अतरि प्रगट्या आप॥३०॥
117
तन भीतरि मन मानियाँ, बाहरि कहा न जाइ। ज्वाला तैं फिर जल भया, बुझी बलंती लाइ॥
118
तत पाया तन बीसर्या, जब मन घरिया ध्यान। तपनि गई सीतल भया, जब सुनि किया असनान॥३२॥
119
जिनि पाया तिनि सू गह गह्या रसनां लागी स्वादि। रतन निराला पाईया, जगत ढंडौल्या बादि॥३३॥
120
कबीर दिल स्यावति भया, पाया फल संम्रथ्य। सायर मांहि ढंढोलतां, हीरै पडि गया हथ्य॥३४॥
121
जब मैं था तब हरि नहीं,अब हरि हैं मैं नांहि । सब अँधियारा मिटि गया जब दीपक देख्यां माहि ॥ ३५ ॥
122
जा कारणि मैं ढूंढता, सनमुख मिलिया आइ। धन मैली पिव ऊजला, लागिन सकौं पाइ॥१२२॥
123
जा कारणि मैं जाइ था,सोई पाई ठौर। सोई फिरि आपण भया,जासू कहता और॥३७॥
124
कबीर देख्या एक अंग,महिम कही न जाइ। तेज पुंज पारस धरणीं,नैनू रहा समाइ॥३८॥
125
कबीर कवल प्रकासिया, ऊग्या निर्मल सूर। निस अंधियारी मिटि गई, बागे अनहद नूर॥४३॥
126
अनहद बाजै नीझर झरै, उपजै ब्रह्म गियान। आबगति अंतरि प्रगटै लागै प्रेम धियान॥४४॥
127
आकासे मुखि औंधा कुवाँ, पाताले पनिहारि। ताका पांणीं को हंसा पीवै, बिरला आदि बिचारि॥४५॥
128
सिबसकती दिसि कौण जु जोवै, पछिम दिसा उठै धूरि। जल मैं स्यंघ जु घर करै, मछली चढ़ै खजूरि॥४६॥
129
अंमृत बरिसै हीरा निपजै, घंटा पढ़ै टकसाल। कबीर जुलाहा भया पारपू, अनभै उतर्या पार॥४७॥
130
ममिता मेरा क्या करै, प्रेम उघाड़ीं पौलि। दरसन भया दयाल का, सूल भई सुख सौड़ि॥४८॥
131
कबीर हरि रस यौं पिया, बाकी रही न थाकि। पाका कलस कुँभार का, बहुरि न चढ़ई चाकि॥१॥
132
राम रसाइन प्रेम रस, पीवत अधिक रसाल। कबीर पीवण दुलभ है, माँगै सीस कलाल॥१३२॥
133
कबीर भाठी कलाल की, बहुतक बैठे आइ। सिर सौपै सोई पिवै, नहीं तो पिया न जाइ॥३॥
134
= बहुत से। हरि रसपीया जांणिये, जे कबहूँ न जाइ खुमार। मैमंता घूमत रहै, नांही तन की सार॥४॥
135
कया कमंडल भरि लिया, उज्जल निर्मल नीर। तन मन जोबन भरि पिया, प्यास न मिटी शरीर॥१॥
136
मन उलट्या, दरिया मिल्या, लागा मलिमलि न्हांन। थाहत थान न आबई, तूँ पूरा रहिमान॥२॥
137
हेरत हेरत हे सखी, रह्या कबीर हेराइ। बूँद समानी समद मैं सोकत हेरी जाइ॥३॥
138
हेरत हेरत हे सखी, रहया कबीर हिराइ। समंद समाना बूँद मैं, सो कत हेर्या जाइ॥१३८॥
139
भारी कहौं त बहु डरौं, हलका कहूँ तो झूठ। मैं का जांणौं राम कू, नैनूँ कपहूँ न दीठ॥१३९॥
140
दीठा है तो कस कहूं, कह्या न को पतियाइ। हरि जैसा है तैसा रहै, तू हरिष हरिष गुण गाइ॥२॥
141
ऐसा अद्भुत जिनि क्थौ, अद्भुत राखि लुकाइ। वेद कुरानौ गमि नहीं, वह्या न को पतियाइ॥३॥
142
करता की गति अगम है, तूँ चलि अपणै उनमान। धीरैं धीरैं पाव दे, पहुँचैंगे परवान॥४॥
143
पहुँचैंगे तब कहैंगे, अमड़ैंगे उस ठाँइ। अजहूँ बेरा समन्द मैं, बोलि बिगूचैँ काँइ॥१४३॥
144
६ हैरान कौ अङ्ग पंडित सेती कहि रहे, कह्यां न मानै कोइ। ओ अगाध एका कहै, भारी अचिरज होइ॥१॥
145
बसै अपण्डी पण्ड में, तागति लषै न कोइ। कहै कबीरा संत हौ, घडी अचंभा मोहि॥२॥
146
जिहि बन सीह न संचरै, पंषि उड़ै नहीं जाइ। रैनि दिवस का गमि नहिं,तहाँ कबीर रह्या ल्यौ लाइ॥१॥
147
सुरति ठीकुली लेज ल्यो,मन् नित डोलनहार। कॅवल कुँवा मैं प्रेम रस, पीवै बारम्बार॥२॥
148
गंग जमुना उर अंतरै, सहज सुनि ल्यौ घाट। तहाँ कबीरै मठ रच्या, मुनि जन जोवैं बाट॥३॥
149
११. निहकर्मी पतिव्रता कौ अंग कबीर प्रीतड़ी तौ तुझसौं, बहु गुण याले कन्त। जे हॅसि बोलौ और सौं, तौ नील रॅगाऊॅ दन्त॥१॥
150
नैनां अन्तर आवतूॅ, ज्यूॅहौ नैन भैपेउ। नाँ हौं देखौं और कूॅ, नांतुझ देखन देउॅ॥२॥
Kabir Dohas பற்றி
These are dohas of Kabir, the 15th-century poet-saint of Varanasi: two-line couplets in simple Hindi that cut through ritual and pride to the heart of devotion. They praise the true guru, the name of God and inner sincerity, and warn against wasting a life "as precious as a diamond" in sleep and eating.
இயற்றியவர்: Sant Kabir (15th century)
உங்களுக்குத் தெரியுமா?
- Kabir was a weaver of Varanasi; hundreds of his verses are included in the Guru Granth Sahib, the holy book of the Sikhs.
- Legend says that when he died at Maghar, Hindus and Muslims both claimed his body, but found only flowers under the shroud, which they shared.
- Lines like "guru govind dou khade, kake lagun paay" (Guru and God both stand before me, whose feet shall I touch first?) are quoted across India.
அடிக்கடி கேட்கப்படும் கேள்விகள்
What is a doha?
A two-line rhyming couplet in Hindi, the form Kabir used for most of his teachings.
Who was Kabir?
A 15th-century weaver poet-saint of Varanasi, honoured by Hindus, Muslims and Sikhs.
What do Kabir's dohas teach?
Devotion to God and the true guru, inner sincerity over outer ritual, and not wasting this human life.
வழிபாட்டிற்கும் கற்றலுக்குமாக வழங்கப்படுகிறது, கணிப்பாக அல்ல. வணிக நோக்கமற்றது.