MuhurtaNow
Draft, pending review. Not yet listed publicly.

Rahim Dohas

Rahim · பாரம்பரிய பக்தி நூல்

Verses 51–100

51

छमा बड़ेन को चाहिए, छोटेन को उतपात। का रहीम हरि को घट्यो, जो भृगु मारी लात॥५१॥

52

छोटेन सों सोहैं बड़े, कहि रहीम यहि लेख। सहसन को हय बाँधियत, लै दमरी की मेख॥५२॥

53

जब लगि बित्त न आपने, तब लगि मित्त न कोइ। रहिमन अम्बुज अम्बु बिन, रबि ताकर रिपु होइ॥५३॥

54

जलहिं मिलाइ रहीम ज्यों, कियो आपु सम छीर। अँगवै आपुहिं आप त्यों, सकल आँच की भीर॥५४॥

55

जहाँ गाँठि तहँ रस नहीं, यह जानत सब कोइ। मड़ए-तर की गाँठि मैं, गाँठि-गाँठि रस होइ॥५५॥

56

जानि अनीतिहिं जो करै, जागत ही रह सोइ। ताहि जगाइ बुझाइबो, रहिमन उचित न होइ॥५६॥

57

जाल परे जल जात बहि, तजि मीनन को मोह। रहिमन मछरी नीर को, तऊ न छाँड़त छोह॥५७॥

58

चित्रकूट में रमि रहे, रहिमन अवध नरेस। जेहि पर बिपदा परत है, सो आवत यहि देस॥५८॥

59

जे अनुचितकारी तिन्है, लगै अंक परिनाम। लखे उरज उर बेधिए, क्यों न होइ मुख स्याम॥५९॥

60

जे गरीब पर हित करैं, ते रहीम बड़ लोग। कहाँ सुदामा बापुरो, कृष्ण-मिताई-जोग॥६०॥

61

जेहिं रहीम तन-मन दियो, कियो हिए बिच भौन। तासों दुख-सुख कहन की, रही बात अब कौन॥६१॥

62

जेहि रहीम चित आपनो, कीन्हो चतुर चकोर। निसि-बासर लागो रहै, कृष्ण-चन्द्र की ओर॥६२॥

63

जेहिं अंचल दीपक दुरो, हन्यो सो ताही गात। रहिमन असमय के परे, मित्र सत्रु ह्वै जात॥६३॥

64

जैसी तुम हमको करी, करी करी जो तीर। बाढ़े दिन के मीत हौ, गाढ़े दिन रघुबीर॥६४॥

65

जैसी परै सो सहि रहै, कहि रहीम यह देह। धरती ही पर परत सब, सीत घाम अरु मेह॥६५॥

66

जो रहीम ओछो बढ़ै, तौ तितही इतराइ। प्यादे से फरजी भयो, टेढ़ो-टेढ़ो जाइ॥६६॥

67

जो विषया सन्तन तजी, मूढ़ ताहि लपटात। ज्यों नर डारत बमन करि, स्वान स्वाद सों खात॥६७॥

68

जो रहीम दीपक दसा, तिय राखत पट ओट। समय परे ते होति है, वाही पट की चोट॥६८॥

69

जो रहीम उत्तम प्रकृति, का करि सकत कुसंग। चन्दन बिष ब्यापत नहीं, लपटे रहत भुजंग॥६९॥

70

जो बड़ेन को लघु कहौ, नहिं रहीम घटि जाहिं। गिरिधर मुरलीधर कहे, दुख कछु मानत नाहिं॥७०॥

71

जो पुरुषारथ ते कहूँ, सम्पति मिलति रहीम। पेट लागि बैराट घर, तपत रसोंई भीम॥७१॥

72

जो रहीम गति दीपकी, कुल कपूत की सोइ। बारे उजियारो लगै, बढ़े अँधेरो होइ॥७२॥

73

जो रहीम होती कहूँ, प्रभु गति अपने हाथ। तौ को धौं केहि मानतो, आप बड़ाई साथ॥७३॥

74

जो रहीम मन हाथ है, मनसा कहुँ किन जाहि। जल मैं ज्यों छाया परी, काया भीजति नाहिं॥७४॥

75

जो रहीम बिधि बड़ किए, को कहि दूषन काढ़ि। चन्द्र दूबरो कूबरो, तऊ नखत तैं बाढ़ि॥७५॥

76

जो रहीम करिबो हुतो, ब्रज को यही हवाल। तौ कत मातहिं दुखदियो, गिरिवर-धरि गोपाल॥७६॥

77

जो नृप बासर निसि कहै, तौ कचपची देखाउ। रहिमन जो रहिबो चहौ, कहौ उसी को दाँउ॥७७॥

78

जो रहीम पग तर परै, रगरि नाक अरु सीस। निठुरा आगे रोइबो, आँस गारिबो खीस॥७८॥

79

जो रहीम कोटिन मिलै, धिक जीवन जग माहिं। आदर घटो नरेस ढिग, बसे रहे कछु नाहिं॥७९॥

80

जो घरही मैं घुसि रहैं, कदली सुवन सुडील। तो रहीम तिनते भले, पथके अपत करील॥८०॥

81

जो रहीम गति दीप की, कुल सपूत की सोइ। बड़ो उजेरो तेहि रहे, बढ़े अँधेरो होइ॥८१॥

82

ज्यों नाचति कठपूतरी, करम नचावत साथ। अपनो हाथ रहीम त्यों, नहीं आपने हाथ॥८२॥

83

टूटे सुजन मनाइए, जो टूटैं सौ बार। रहिमन फिरि-फिरि पोहिए, टूटे मुकता हार॥

84

तनु रहीम है कर्म-बस, मन राखो वहि ओर। जल में उलटी नाव ज्यों, खैंचत गुन के जोर॥

85

तबहीं लग जीबो भलो, दीबो परै न धीम। बिन दीबो जीबो जगत, हमहिं न रुचै रहीम॥८५॥

86

तरुवर फल नहिं खात हैं, सरवर पियहिं न पान। कहि रहीम पर काज हित, सम्पति सँचाहिं सुजान॥

87

तेहि प्रमान चलिबो भलो, जो सब दिन ठहराइ। उमँड़ि चलै जल पाट तैं, जो रहीम बढ़ि जाइ॥८७॥

88

दादुर मोर किसान मन, लग्यो रहै घन माहिं। पै रहीम चातक-रटनि, सरवरि को कोउ नाहिं॥८८॥

89

दिव्य दीनता के रसहिं, का जानै जग अन्धु। भली बिचारी दीनता, दीनबन्धु-से बन्धु॥८९॥

90

दीन सबन को लखत है, दीनहिं लखै न कोइ। जो रहीम दीनहिं लखै, दीनबन्धु सम होइ॥९०॥

91

दुख नर सुनि हाँसी करैं, धरैं रहीम न धीर। कही सुनैं सुनि-सुनि करैं, ऐसे वे रघुवीर॥९१॥

92

दुरदिन परे रहीम जग, दुरथल जैयत भागि। ठाढ़े हूजत घूर पर, जब घर लागति आगि॥९२॥

93

दुर दिन परे रहीम कहि, भूलत सब पहिंचानि। सोच नहीं बित-हानि को, जो न होइ हित-हानि॥

94

दोहा दीरघ अर्थ के, आखर थोरे आहिं। ज्यों रहीम नट कुण्डली, सिमिटि कूदि कढ़ि जाहिं॥९४॥

95

देनहार कोउ और है, भेजत सो दिन-रैन। लोग भरम हम पै धरैं, याते नीचे नैन॥

96

धन थोरो इज्जति बड़ी, कहु रहीम का बात। जैसे कुल की कुल-बधू, चिथरन माहिं समात॥९६॥

97

धन दारा अरु सुतन मैं, रहत लगाए चित्त। क्यों रहीम खोजत नहीं, गाढ़े दिनको मित्त॥९७॥

98

धनि रहीम गति मीन की, जल बिछुरत जिय जाय। जियत कंज तजि अन्त बसि, कहा भौंर को भाय॥९८॥

99

धनि रहीम जल पंक को, लघु जिय पियत अघाइ। उदधि बड़ाई कौन है, जगत पियासो जाइ॥९९॥

100

धूरि धरत नित सीस पै, कहु रहीम केहि काज। जेहि रज मुनि-पतनी तरी, सो ढूँढ़त गजराज॥१००॥

Rahim Dohas பற்றி

Rahim ke Dohe are couplets in Hindi (Braj and Awadhi) by Abdul Rahim Khan-i-Khana, a poet, general and minister at the court of the Mughal emperor Akbar. In short, vivid lines, usually addressed to himself as "Rahiman", he teaches about love, friendship, humility, patience and devotion. One couplet asks why one would leave the Lord who nourishes even the rootless amar bel creeper and go searching elsewhere; another says that the small-minded are like the buckets of a water-wheel, facing you when empty and turning their backs when full.

இயற்றியவர்: Abdul Rahim Khan-i-Khana (1556 to 1627)

எப்போது பாராயணம் செய்வது: In daily reading, in Hindi classrooms, and in talks on wisdom and conduct.

உங்களுக்குத் தெரியுமா?

  • Abdul Rahim Khan-i-Khana (1556 to 1627), son of Bairam Khan, was one of the "nine jewels" (navaratna) of Akbar's court.
  • His couplet "Rahiman dhaga prem ka, mat todo chatkay" about the thread of love is among the most quoted lines in Hindi.

அடிக்கடி கேட்கப்படும் கேள்விகள்

Who was Rahim?

Abdul Rahim Khan-i-Khana, a poet at Akbar's court.

What is a doha?

A rhyming couplet, a common form of Hindi poetry.

What do his dohas teach?

Love, friendship, humility, patience and devotion.

வழிபாட்டிற்கும் கற்றலுக்குமாக வழங்கப்படுகிறது, கணிப்பாக அல்ல. வணிக நோக்கமற்றது.