MuhurtaNow
Draft, pending review. Not yet listed publicly.

Kabir Dohas

Kabir · ಸಾಂಪ್ರದಾಯಿಕ ಭಕ್ತಿ ಪಠ್ಯ

Verses 151–200

151

सब्दार्थ―अंतरि=अन्दर। झंपेड=मूँदलूँगा। मेरा तुझ में कुछ नहीं, जो कुछ है सो तेरा। तेरा तुझको सौंपता, क्या लागै मेरा॥३॥

152

कबीर सुख कौं जाइ था,आगे आया दुख। जाइ सुख घरि आपणै,हम जाणै अरु दुख॥६॥

153

दो जग तौ हम ॲगिया, यहु डर नाहीं मुझ। भिस्त न मेरे चाहिए, बांँझ पियारे तुझ॥१५३॥

154

जे ओ एकै न जाँणियाँ, तो जाँण्याँ सव जाँण। जे ओ एक न जाँणियाँ, वो सब ही जाँण अजाँण॥८॥

155

कबीर एक न जाँणियाँ, तौ बहुजाँण्याँ क्या होइ। एकै तैं सव होत है, सवतैं एक न होइ॥६॥

156

जब लगि भगति सकांमता, तब लगि निर्फल सेव। कहै कबीर वै क्यूॅ मिलै, निहकांमी निज देव॥१०॥

157

आसा एक जु राम की, दूजी आस निराम। पाँणी माँहै घर करैं, ते भी मरैं पियास॥११॥

158

जें मन लागै एक सूँ, तौ निरबाल्या जाइ। तूरा दुइ मुखि बाजरणँ, न्याइ तमाचे खाइ॥१५८॥

159

शव्दार्थ―निरवाल्या=निर्वाह हो जाएगा। तूरा=तुरही। न्याइ=उचित।बाजणाँ=बजाने से। कबीर कलिजुग आइकर, कीये बहुतज मीत। जिन दिल बॅधी एक सूँ, ते सुखु सोवै नचींत॥१३॥

160

कबीर कूता राम का, मुतिया मेरा नाँउॅ। गलै राम की जेवड़ी, जित खैंचे वित जाँउॅ॥१४॥

161

तो तो करै त बाहुड़ों, दुरि दुरि करै तो जाउॅ। ज्यूॅ हरि राखै त्यूॅ रहौं, जो देवै सो खाउँ॥१६१॥

162

मन प्रतीत का प्रेम रस, नाँ इस तन मैं ढंग। क्या जाणौ उस पीव सू, कैसे रहसी रंग॥१६॥

163

उस संम्रथ का दाश हौं, कदे न होइ अकाज। पतिव्रता नॉगी रहे, तो उस ही पुरिम कौ लाज॥१७॥

164

कबीर नौबति अपणीं, दिन दस लेहु बजाइ। ए पुर पटन ए गली, बहुरि न देखौ आइ॥१॥

165

जिनके नौवति वाजती, मैंगल बॅधते बारि। एकै हरि के नावै विन, गए जन्म सब हारि॥२॥

166

ढोल दमामा दुड़ बड़ी, सहनाई संग मेरि। औसर चल्या बजाइ करि, है कोइ राखै फेरि॥३॥

167

सातों शब्द जु बाजते, घरि घरि होते राग। ते मन्दिर खाली पड़े, बैसण लागे लाग॥४॥

168

कबीर थोड़ा जीवडाँ, माड़े बहुत मॅगण। सबही ऊभा मेल्हि गया, राव रंक सुलितान॥५॥

169

इक दिन ऐसा होइगा, सब सूँ पड़ै विछोह। राजा राणा छत्रपति, सावधान किन होइ॥१६९॥

170

कबीर पटण कारिवाँ, पांच चोर दस द्वार। जय राँणों गढ़ भेलिसी, सुमिरि लै करतार॥७॥

171

चोर=काम क्रोध, मद, लोभ, मोह। दसद्वार=दस छिद्र (दस इन्द्रिया=५ कर्मेन्द्रियाँ,५ ज्ञानेन्द्रियाँ। जमरा=यमराज। भेलिसी= नष्ट करेगा। कबीर कहा गरबियों, इस जीवन की आस। टेसू फूले दिवस चारि, खंखर अये पलास॥८॥

172

कबीर कहा गरबियौ, देही देखि सुरंग। बछड़ियाँ मिलिबौ नहीं, ज्यूँ कांचली भुवंग॥९॥

173

कबीर कहा गरबियौ, ऊँचे देखि अवास। काल्हि परयू म्वै लेटणां, ऊपर जामें घास॥१७३॥

174

कबीर कहा गरबियों, चाँम पलेटे हड्ड। हैं वर ऊपर छत्रसिरि, ते भी देवा खड्ड॥१७४॥

175

कबीर कहा गरवियौं, काल गहै पर फेस। ना जाणौं कहाँ मारिसी, कै घारै कै परदेस॥१७५॥

176

यहु ऐसा संसार है, जैसा सैंबल फूल। दिन दस के व्यौहारको, झूठै रंगि न भूलि॥१७६॥

177

जांमण मरण विचारि करि, कूड़े कांम निबारि। जिनि पँथूँ तुझ चालणं, सोई पंथ सॅवारि॥१७७॥

178

विन रखवाले वाहिरा, चिड़ियै खाया खेत। आधा प्रधा ऊवरै, चेति सकै तो चेति॥१५॥

179

हाड़ जलै ज्यूं लाकड़ी; केस जलै ज्यूँ घास। सब तन जलता देखि करि, भया कबीर उदास॥१६॥

180

कबीर मन्दिर ढहि पड़या, सैंट भई सैंबार। कोइ चेजारा चिणि गया, मिल्या न दूजी बार॥१८०॥

181

कबीर देखत ढहि पड़या, ईंट भईं सैंवार। करि चिजारा सौ प्रीतिड़ी, ज्यूं ढहै न दूजी बार॥१८॥

182

शव्दार्थ―लाष=लाक्षा, लांख। कबीर धूलि सकेलि करि, पुड़ी ज बाँधी एह। दिवस चारि का पेषणां अन्ति षहे की षहे॥२०॥

183

कबीर जे घन्घै तौ घूलि, बिन घघै घूलै नहीं। तैं नर बिनहे मूलि, जिनि, घंघै मै ध्याया नहीं॥२१॥

184

शव्दार्थ―घघै=कर्म। घूलि=घुलना। विन=नष्ट हो गये। कबीर सुपनै रैनि कै, उघड़ि आए नैन। जीव पड्या बहु लूटि मैं, जागै तो लैंण नदैण॥२२॥

185

कबीर सुपनै रैनिकै, पारस जीय में छेक। जे सोऊँ तौ दोइ जणां, जे जागू तौ एक॥१८५॥

186

कबीर इस संसार में, घणें मनिष मत हीण। राम नांम जांणैं नहीं आया टापा दीन॥२४॥

187

वतलायेंगे। हमने न तो ऐसे कर्म किये हैं जिनसे इम लोक का जीवन सुधरता और न ऐसे सत्कर्म किए हैं कि परलोक का मार्ग हो सुधरता। अतः हम तो कही के न हुए जो पवित्र आत्मा परमात्मा से प्राप्त हुई थी वह भी गँवा बैठे। आया अण आया भया, जे बहुरता संसार। पड़्या भुलांवां गाफिला, गये कुबधी हारि॥२६॥

188

शव्दार्थ―अण आया=न आने के समान। भुलांवा=भ्रम मे। कुवुषी =बुरी बुद्धि। कबीर हरि की भगति बिन, धिग जीवरण संसार। धुँवा केरा धौलहर, जात न लागै बार॥२७॥

189

‘धुआँ कैसे धौलहर देखि तू न भुलिरे।’ विनय पत्रिका मे तुलसी ने भी इसका प्रयोग किया है। शव्दार्थ―घ्रिग=घिषकार। घौलहर= महल। जात=नष्ट होते | जिहि हरि की चोरी करी, गये राम गुण भूलि। ते बिधना बागुल रचे, रहे अरघ मुखि भूलि॥२८॥

190

माटी मलणि कुंभार की घणी सहै सिरि लात। इहि औसरि चेत्या नहीं, चूका अब की घात॥२९॥

191

इहि औसरि चेत्या नहीं, पसु ज्यूं पाली देह। राम नाम जांण्यां नहीं, अंति पड़ी मुख पेह॥१९१॥

192

राम नांम जांण्यों नहीं, लागी मोटी पोड़ि। काया हाँडी काठकी, ना ऊँ चढ़ै बहोड़ि॥३१॥

193

राम नाम जांण्यां नहीं, बात विनंठा मूल। परत ढूंढ़ा ही हारिया परति पड़ी मुख धूलि॥३२॥

194

राम नाम जाण्याँ नहीं, पाल्यो कटक कुटुम्ब। धन्धा ही में मरि गया, बाहर हुई न बम्ब॥३३॥

195

मनिषा जनम दुर्लभ है, देह न बांरम्बार। तरवर थै फल झड़ि पड़्या, बहुरि न लागै डार॥३४॥

196

कबीर हरि की भगति करि, तजि विषिया रस चोज। बार-बार नहीं पाइये, मनिषा जन्म की मौज॥१९६॥

197

कबीर यहु तन जात है, सकै तौ ठाहर लाई। कै सेवा करि साधकी, कै गुण गोबिन्द के गाइ॥१९७॥

198

कबीर यह तन जात है, सकै तौ लेहु बहोड़ि। नागे हाथूँ ते गये, जिनकै लाख करोड़ि॥१९८॥

199

यह तनु कांचा कुंभ है, चोट चेहूँ दिसि खाइ। एक राम के नांव बिन, जदि तदि प्रसै जाई॥१९९॥

200

यह तन काचा कुंभ है, लियां फिरै था साथि। ढ़बका लागा फूटि गया, कछू न आया हाथि॥२००॥

Kabir Dohas ಬಗ್ಗೆ

ಇವು ೧೫ನೇ ಶತಮಾನದ ವಾರಾಣಸಿಯ ಸಂತಕವಿ ಕಬೀರರ ದೋಹೆಗಳು: ಆಚಾರ ಮತ್ತು ಅಹಂಕಾರವನ್ನು ಸೀಳಿ ಭಕ್ತಿಯ ಹೃದಯಕ್ಕೆ ತಲುಪುವ ಸರಳ ಹಿಂದಿಯ ಎರಡು ಸಾಲಿನ ಪದ್ಯಗಳು. ಸದ್ಗುರು, ದೇವರ ನಾಮ ಮತ್ತು ಅಂತರಂಗದ ಪ್ರಾಮಾಣಿಕತೆಯನ್ನು ಕೊಂಡಾಡಿ, "ವಜ್ರದಂತೆ ಅಮೂಲ್ಯ" ಜೀವನವನ್ನು ನಿದ್ರೆ ಮತ್ತು ಊಟದಲ್ಲಿ ವ್ಯರ್ಥ ಮಾಡಬೇಡಿ ಎಂದು ಎಚ್ಚರಿಸುತ್ತವೆ.

ರಚನೆಕಾರರು: ಸಂತ ಕಬೀರ (೧೫ನೇ ಶತಮಾನ)

ನಿಮಗೆ ಗೊತ್ತೇ?

  • ಕಬೀರರು ವಾರಾಣಸಿಯ ನೇಕಾರರು; ಅವರ ನೂರಾರು ಪದ್ಯಗಳು ಸಿಖ್ಖರ ಪವಿತ್ರ ಗ್ರಂಥ ಗುರು ಗ್ರಂಥ ಸಾಹಿಬ್‌ನಲ್ಲಿ ಸೇರಿವೆ.
  • ಮಗಹರ್‌ನಲ್ಲಿ ಅವರು ನಿಧನರಾದಾಗ ಹಿಂದೂಗಳೂ ಮುಸ್ಲಿಮರೂ ದೇಹಕ್ಕಾಗಿ ವಾದಿಸಿದರು; ಹೊದಿಕೆ ತೆಗೆದಾಗ ಹೂವುಗಳಷ್ಟೇ ಇದ್ದವು, ಅವನ್ನು ಇಬ್ಬರೂ ಹಂಚಿಕೊಂಡರು ಎಂಬ ಕಥೆಯಿದೆ.
  • "ಗುರು ಗೋವಿಂದ ದೋವು ಖಡೇ, ಕಾಕೇ ಲಾಗೂಂ ಪಾಯ್" (ಗುರು, ಗೋವಿಂದ ಇಬ್ಬರೂ ಎದುರು ನಿಂತಿದ್ದಾರೆ, ಯಾರ ಕಾಲಿಗೆ ಮೊದಲು ಬೀಳಲಿ?) ಮುಂತಾದ ಸಾಲುಗಳನ್ನು ಭಾರತದಾದ್ಯಂತ ಉಲ್ಲೇಖಿಸುತ್ತಾರೆ.

ಪದೇ ಪದೇ ಕೇಳುವ ಪ್ರಶ್ನೆಗಳು

ದೋಹೆ ಎಂದರೇನು?

ಕಬೀರರು ತಮ್ಮ ಬಹುತೇಕ ಬೋಧನೆಗಳಿಗೆ ಬಳಸಿದ, ಪ್ರಾಸಬದ್ಧ ಎರಡು ಸಾಲಿನ ಹಿಂದಿ ಪದ್ಯ.

ಕಬೀರರು ಯಾರು?

ಹಿಂದೂಗಳು, ಮುಸ್ಲಿಮರು ಮತ್ತು ಸಿಖ್ಖರಿಂದ ಗೌರವಿಸಲ್ಪಡುವ ೧೫ನೇ ಶತಮಾನದ ವಾರಾಣಸಿಯ ನೇಕಾರ ಸಂತಕವಿ.

ಕಬೀರರ ದೋಹೆಗಳು ಏನನ್ನು ಬೋಧಿಸುತ್ತವೆ?

ದೇವರು ಮತ್ತು ಸದ್ಗುರುವಿನಲ್ಲಿ ಭಕ್ತಿ, ಹೊರಗಿನ ಆಚಾರಕ್ಕಿಂತ ಅಂತರಂಗದ ಪ್ರಾಮಾಣಿಕತೆ, ಮತ್ತು ಈ ಮಾನವ ಜನ್ಮವನ್ನು ವ್ಯರ್ಥ ಮಾಡದಿರುವುದು.

ಆರಾಧನೆ ಮತ್ತು ಅಧ್ಯಯನಕ್ಕಾಗಿ ನೀಡಲಾಗಿದೆ, ಭವಿಷ್ಯವಾಣಿಯಾಗಿ ಅಲ್ಲ. ವಾಣಿಜ್ಯೇತರ.

ಇನ್ನಷ್ಟು ಭಕ್ತಿ ಪಠ್ಯಗಳು