रहीम के दोहे
Rahim · पारंपरिक भक्ति पाठ
Verses 151–200
151
यों रहीम गति बड़ेन की, ज्यों तुरंग व्यवहार। दाग दिवावत आपु तन, सही होत असवार॥१५१॥
152
यों रहीम दुख-सुख सहत, बड़े लोग सहि साँति। उवत चन्द्र जेहिं भाँतिसों, अथवत वाही भाँति॥
153
यों रहीम सुख होत है, उपकारी के अंग। बाँटनवारे के लगै, ज्यों मेंहदी को रंग॥
154
यों रहीम जग मारिबो, नैन-बान की चोट। भगत-भगत कोई बचे, चरन कमल की ओट॥१५४॥
155
रहिमन आँटा के लगे, बाजत है दिन राति। घिउ सक्कर जे खात नित, तिनकी कहा बिसाति॥१५५॥
156
रहिमन कठिन चितान ते, चिन्ता को चित चेत। चिता दहति निर्जीव को, चिन्ता जीव समेत॥१५६॥
157
रहिमनछोटे नरन सों, होत बड़ो नहिं काम। मढ़ो दमामो नहिं बनै, सौ चूहे के चाम॥
158
रहिमन जा उर निसि परै, ता दिन डर सब कोय। पल-पल करिकै लागतो, देखु कहाँ धौं होय॥
159
रहिमन विद्या बुद्धि नहिं, नहीं धरम जस दान। भूपर जनम बृथा धरै, पसु बिन पुच्छ बिषान॥१५९॥
160
रहिमन राज सराहिए, ससि-सम सुखद जो होइ। कहा बापुरो भानु है, तप्यो तरैयन खोइ॥१६०॥
161
रहिमन भाखत पेट सों, क्यों न भयो तू पीठि। भूखे मान डिगावही, भरे बिगारत दीठि॥
162
रहिमन सूधी चाल सों, प्यादा होत वजीर। फरजी मीर न होइ सकै, टेढ़े की तासीर॥१६२॥
163
रहिमन राम न उर धरै, रहत बिषय लपटाइ। पशु खर खात सवाद सों, गुरु गलियाए खाइ॥
164
रहिमन रिस तैं तजत नहिं, बड़े प्रीति की पौरि। मूकन मारत आवई, नींद बिचारी दौरि॥१६४॥
165
रहिमन कबहूँ बड़ेन के, नहीं गर्व को लेस। भार धरे संसार को, तऊ कहावत सेस॥
166
रहिमन नीचन संग बसि, लगत कलंक न काहि। दूध कलारिन हाथ लखि, मद समुझैं सब ताहि॥
167
रहिमन अब वे बिटप कहँ, जिनकी छाँह गँभीर। बागन बिच-बिच देखियत, सेंहुड़ कंज करीर॥
168
रहिमन निज मनकी बिथा, मन ही राखौ गोय। सुनि अठिलैहैं लोग सब, बाँटि न लैहैं कोय॥
169
रहिमन चुप ह्वै बैठिए, देखि दिनन को फेर। जब नीके दिन आइहैं, बनत न लगि है देर॥
170
रहिमन वे नर मरि चुके, जे कहुँ माँगन जाहिं। उनते पहिले वे मरे, जिन मुख निकसत नाहिं॥
171
रहिमन मनहिं लगाय कै, देखि लेहु किन कोइ। नर को बस करिबो कहा, नारायन बस होइ॥१७१॥
172
रहिमन लाख भली करो, अगुनी अगुन न जाइ। राग सुनत पय पियत हूँ, साँप सहज धरि खाइ॥
173
रहिमन दानि दरिद्र तर, तऊ जाँचिबै जोग। ज्यों सरितन सूखा परे, कुवाँ खनावत लोग॥
174
रहिमन देखि बड़ेन को, लघु न दीजिए डारि। जहाँ काम आवै सुई, कहा करै तरवारि॥
175
रहिमन अती न कीजिए, गहि रहिए निज कानि। सहिंजन अति फूलै तऊ, डार-पात की हानि॥
176
रहिमन याचकता गहे, बड़े छोट ह्वै जात। नारायन हूँ को भयो, बावन आँगुर गात॥
177
रहिमन धोखे भाव ते, मुख तैं निकसत राम। पावत पूरन परम गति, कामादिक को धाम॥१७७॥
178
रहिमन जो तुम कहत हौ, संगत ही गुन होइ। बीच उखारी रामसर, रस काहे ना होइ॥१७८॥
179
रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून। पानी गए न ऊबरै, मोती मानुष चून॥
180
रहिमन रहिबो वा भलो, जौं लागि सील समूच। सील ढील जब देखिए, तुरत कीजिए कूच॥
181
रहिमन रहिला की भली, जो परसै मन लाइ। परसत मन मैला करै, सो मैदा जरि जाइ॥१८१॥
182
रहिमन अँसुवा नयन ढरि, जिय दुख प्रगट करेइ। जाहि निकारो गेहते, कस न भेद कहि देइ॥
183
रहिमन साँचे सूर को, बैरी करत बखान। साधु सराहै साधुता, यती योषिता जान॥१८३॥
184
रहिमन ओछे संग ते, नितप्रति लाभ बिकार। नीर चुरावै सम्पुटी, मारु सहत घरियार॥
185
रहिमन प्रीति सराहिए, मिले होत रँग दून। ज्यों हरदी जरदी तजै, तजै सपेदी चून॥
186
रहिमन खोटी आदि को, सो परिनाम लखाइ। ज्यों दीपक तमको भखै, कज्जल बमन कराइ॥१८६॥
187
रहिमन खोजै ऊख मैं, जहाँ रसन की खानि। जहाँ गाँठि तहँ रस नहीं, यही प्रीति की हानि॥
188
रहिमन धागा प्रेम को, मति तोरो चटकाइ। टूटे से फिरि ना मिलै, मिले गाँठि परि जाइ॥
189
रहिमन चाक कुम्हार को, माँगे दिया न देह। छेदहिं डंडा डारिकै, चहै नाँद लै लेइ॥१८९॥
190
रहिमन इक दिन वे रहे, बीच न सोहत हार। बायु जो ऐसी बहि गई, बीचन परे पहार॥१९०॥
191
रहिमन बात अगम्य की, कहन-सुनन की नाहिं। जो जानत सो कहत नहिं, कहत सो जानत नाहिं॥
192
रहिमन यहि संसार मैं, सब सुख मिलत अगोट। जैसे फूटे नरद के, परत दुहुँन सिर चोट॥१९२॥
193
रहिमन सुधि सबते भली, लगै जो बारम्बार। बिछुरे मानुष फिरि मिलैं, यहै जानि अवतार॥१९३॥
194
रहिमन रिस को छाँड़िकै, करौ गरीबी भेस। मीठे बोलौ नै चलौ, सबै तुम्हारो देस॥
195
रहिमन कुटिल कुल्हार ज्यों, कै डारै दुइ टूक। चतुरन के कलकत रहै, चूक समै की हूक॥
196
रहिमन ओछे के किए, के तो कर बढ़ि काम। तीनि पैग बसुधा भई, बामन छुट्यो न नाम॥१९६॥
197
रहिमन अपने गोत को, सबै चहत उतसाह। मृग उछरत आकाश को, भूमि खनत बाराह॥१९७॥
198
रहिमन बित्त अधर्म को, जात न लागै बार। चोरी करि होरी रची, भई छिनक मैं छार॥
199
रहिमन भैया पेट सों, बहुत कह्यों समुझाइ। जो तू अनखाये रहै, कत कोऊ अनखाइ॥१९९॥
200
रहिमन घरिया रहँट की, त्यों ओछे की डीठि। रीती सनमुख होति है, भरी दिखावै पीठि॥
रहीम के दोहे के बारे में
Rahim ke Dohe are couplets in Hindi (Braj and Awadhi) by Abdul Rahim Khan-i-Khana, a poet, general and minister at the court of the Mughal emperor Akbar. In short, vivid lines, usually addressed to himself as "Rahiman", he teaches about love, friendship, humility, patience and devotion. One couplet asks why one would leave the Lord who nourishes even the rootless amar bel creeper and go searching elsewhere; another says that the small-minded are like the buckets of a water-wheel, facing you when empty and turning their backs when full.
रचयिता: Abdul Rahim Khan-i-Khana (1556 to 1627)
कब पढ़ें: In daily reading, in Hindi classrooms, and in talks on wisdom and conduct.
क्या आप जानते हैं?
- Abdul Rahim Khan-i-Khana (1556 to 1627), son of Bairam Khan, was one of the "nine jewels" (navaratna) of Akbar's court.
- His couplet "Rahiman dhaga prem ka, mat todo chatkay" about the thread of love is among the most quoted lines in Hindi.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Who was Rahim?
Abdul Rahim Khan-i-Khana, a poet at Akbar's court.
What is a doha?
A rhyming couplet, a common form of Hindi poetry.
What do his dohas teach?
Love, friendship, humility, patience and devotion.
उपासना और अध्ययन के लिए प्रस्तुत, भविष्यवाणी के रूप में नहीं। गैर-व्यावसायिक।